संसदीय समिति की रिपोर्ट, निजी क्षेत्र की एयरलाइंस बुजुर्गों के लिए नहीं कर रही हैं एयरोब्रिज का इस्तेमाल, जुर्माने का सुझाव
निजी क्षेत्र की एयरलाइंस विमान में सवार होने या उतरने के समय पैसा बचाने के लिए एयरोब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। इससे बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी होती है और उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
निजी क्षेत्र की एयरलाइंस विमान में सवार होने या उतरने के समय पैसा बचाने के लिए एयरोब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। इससे बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी होती है और उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में ये उल्लेख किया गया है। एयरोब्रिज किसी हवाईअड्डे के टर्मिनल के द्वार को वहां खड़े किसी विमान के द्वार से सीधे जोड़ने का काम करता है।समिति की सोमवार को राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी एयरलाइंस का ये रुख काफी उदासीन और अनुचित है। समिति ने नागर विमानन मंत्रालय को ऐसी एयरलाइंस पर जुर्माना लगाने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई हवाईअड्डों पर एयरोब्रिज की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन एयरलाइंस यात्रियों को विमान पर सवार करने या उतारने के लिए इनका इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। इसके बजाय वे सीढ़ियों का इस्तेमाल करती हैं.
रिपोर्ट कहती है कि विमानन कंपनियां यात्रियों से एयरोब्रिज सुविधा का शुल्क वसूलती हैं, लेकिन परिचालन लागत को घटाने के लिए वे इनका इस्तेमाल नहीं करतीं। इसकी वजह से विशेषरूप से बुजुर्ग यात्रियों का काफी परेशानी होती है और उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






