Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

बापू और सरदार पटेल की धरती पर ये कौन लोग हैं, जो धड़ल्ले से कर रहे हैं नशे का कारोबारः राहुल गांधी

गुजरात में जहरीली शराब से 45 लोगों की मौत और सौ से ज्यादा के बीमार होने पर सियासत भी तेज हो गई है। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात ड्राई स्टेट है।

गुजरात में जहरीली शराब से 45 लोगों की मौत और सौ से ज्यादा के बीमार होने पर सियासत भी तेज हो गई है। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात ड्राई स्टेट है। यानी कि इस राज्य में शराबबंदी है। इसके बावजूद इस राज्य में शराब से लोगों के मरने की घटना सामने आने पर कहीं ना कहीं व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी व्यवस्थाओं को लेकर ट्विट किया। उन्होंने आज गुजरात में शराब से हुई मौतों को लेकर निशाना साधा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि-ड्राई स्टेट गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है। ये बेहद चिंता की बात है। बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं, जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताक़तें संरक्षण दे रही हैं? (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

गुजरात में शराब पूरी तरह बैन है। इसके बावजूद यहां जहरीली शराब के कारण 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से भी ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। सरकार का कहना है कि पुलिस 10 दिन में मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। बोटाद, भावनगर और अहमदाबाद ग्रामीण में मिलाकर अब तक 45 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है और अब तीनों जिलों के अस्पतालों में 100 से ज्यादा लोग गंभीर हालत में भर्ती हैं। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में ज़हरीली शराब बेंचने और बनाने वाले 15 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बोटाद के अलग-अलग गांवों के कुछ छोटे शराब विक्रताओं ने मिथाइल अल्कोहल (मेथेनॉल) में पानी मिलाकर नकली शराब बनाई थी, जो बेहद जहरीली होती है। उन्होने 20 रुपये पाउच’ के हिसाब से उसे गांववालों को बेचा। गुजरात सरकार ने इस बड़े हादसे के बाद अहमदाबाद ग्रामीण और बोटाद के एसपी को हटा दिया है और साथ ही दस पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। कई गांवों में पॉलीथीन में भरकर शराब बेची जाती है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *