Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

हरिद्वार में सड़क पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने कमीज उतारकर ओढ़ाई

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को बयां करती हुई एक और खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले में एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को बयां करती हुई एक और खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले में एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान महिला के पति ने अपनी कमीज उतारकर बच्चे को ओढ़ाई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने फोन किया, लेकिन एक घंटे के बाद एंबुलेंस आई। तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना मामला बिलकेश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक रात करीब 2:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति मजदूरी करता है। परिवार बिहार का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चाओं में आया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। बताया कि बेहद गरीब परिवार के हैं। उनके पास कोई कागजात भी नहीं है। अस्पताल की ओर से बच्चे का वैक्सीनेशन आदि करा दिया गया है। मजदूर परिवार का यह सातवां बच्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *