Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

मां के पीछे चल रहे पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, सुबह मिला शव, दहशत

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में बरसात के मौसम में वन्य जीव भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। आए दिन इंसान पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। अब पौड़ी जिले के पैठानी क्षेत्र से भी ऐसी ही दुखद खबर सामने आई। यहां मां के साथ गोशाला जा रहे पांच साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। बच्चे का शव आज शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। इस घटना से लोगों में दहशत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पैठानी क्षेत्र के ढाईजुली पट्टी के बड़ेथ गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे लाल सिंह रावत का पांच वर्षीय आर्यन अपनी मां के पीछे गौशाला में जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक आर्यन पर हमला किया। गुलदार आर्यन को घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गया। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। रात को ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। रात को ही वन विभाग की टीम और पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शुक्रवार सुबह आर्यन का अधखाया शव गांव के नजदीक से ही बरामद हुआ। बताया जा रहै है कि आर्यन तीन बहनों का एकलौता भाई था घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ ही रोष भी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से गुलदार बड़ेथ गांव के आस पास दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।