एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून में कार्यशाला, विभिन्न प्रोफेसरों ने दिए व्याख्यान
श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विनियम प्रोग्राम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज कोलकाता से आए विभिन्न प्रोफेसरों ने अनेक विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह एवं बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज कोलकाता के प्राचार्य प्रो. मनोजित रे ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रथम सत्र में कोलकाता से आए गणित शास्त्र के प्रो. अनिल चटर्जी ने रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन ऑफ़ डिफरेंशियल इक्वेशंस थ्रू मैथमेटिकल मॉडलिंग विषय पर अपना व्याख्यान दिया। अर्थशास्त्र के प्रोफेसर दीबाप्रसाद सरकार चटर्जी ने प्रोजेक्ट और डिसर्टेशन रिपोर्ट कैसे तैयार करें विषय पर अपना व्याख्यान दिया तथा शोधार्थियों को रिपोर्ट कैसे तैयार करें इसके बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर एवं प्राचार्य प्रोफेसर मोनोजित रे ने सिल्वर मेपल पेड़ की पत्तियों से तैयार कवकनाशक विषय पर अपना व्याख्यान दिया। प्रोफेसर रे ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए कवक नाशक ( फंगीसाइड) से अच्छे परिणाम आए हैं। इसका प्रयोग करके हम रासायनिक फंगीसाइड्स का उपयोग बंद कर सकते हैं। इस विषय पर उनका पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रमुखता से छापा है तथा इसका पेटेंट भी स्वीकार कर लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रोफेसर सुदिप्ता घोष ने नैक एवं आई क्यू ए सी विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया है इस वर्ष उनके महाविद्यालय को नैक द्वारा ए प्रमाण पत्र दिया गया है। उनका महाविद्यालय भी श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज की तरह ही एक अनुदानित महाविद्यालय है। इन विद्यालयों में प्रांत के निर्धन वर्ग के छात्र अध्ययन करते हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता बहुत अधिक होती है। हमको बस उनकी क्षमताओं के अनुरूप उनको ढालना होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर दीपाली सिंघल, चीफ प्रॉक्टर डॉ हर्षवर्धन पंत, परीक्षा नियंत्रक डॉ राकेश ढोंडियाल, नैक कोऑर्डिनेटर डॉ विजय रावत, प्रो. संजय पलाडिया, प्रो. मेहरबान सिंह गुसांईं, प्रो.ए पी सिंह, प्रो. राजबहादुर, डॉ अनुपम सैनी, डॉ आनंद कुमार, डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ. आनंद सिंह राणा,रिसर्च स्कॉलर एवं अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून एवं बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्र नाथ कॉलेज कोलकाता के मध्य एक एमओयू भी साइन हुआ है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विनियम प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं। इसमें कोलकाता से शिक्षक और विद्यार्थी देहरादून और देहरादून के शिक्षक एवं विद्यार्थी कोलकाता आते जाते रहते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



