Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 21, 2026

रसोई गैस की किल्लत को लेकर देहरादून में महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

उत्तराखंड में रसोई गैस की किल्लत के विरोध में महानगर कांग्रेस देहरादून ने कांवली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन बल्लीवाला चौक पर किया गया। इस दौरान गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन सरकार का पुतला भी दहन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देहरादून सहित पूरे प्रदेश में गैस एजेंसियों की मनमानी चरम पर है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी से सीधे सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। केवल होम डिलीवरी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद आम उपभोक्ताओं को न्यूनतम 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि जिनके पास दो सिलेंडर हैं उन्हें 35 दिन तक और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन तक गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक और जनता के साथ अन्यायपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने कहा कि गैस एजेंसियों और संबंधित तंत्र की मिलीभगत से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। इससे आम आदमी को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। गैस की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। कार्यक्रम में बड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में कार्यक्रम संयोजक एवं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंडीर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू भारती, जगदीश धीमन, राजेश पुंडीर, संजय भारती, पार्षद अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र टीटू, अरुण शर्मा, चरणजीत कौशल, अल्ताफ अहमद, राजीव चौधरी, रामकुमार थपलियाल, ट्विंकल अरोड़ा, पायल बहल, अनुराग गुप्ता, सूरज क्षेत्री, ललित बद्री, जसविंदर मूटी, हरजीत सिंह, सौरभ शर्मा, नितिन चंचल, मधु, कौशल्या, वीरेंद्र पंवार, हेमंत मट्टा, आदर्श सूद, मनीष गर्ग, गुरनैन सिंह, पूनम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, माया देवी, सरोज, हेमंत उप्रेती आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *