Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बाल विकास अधिकारी रुड़की के कार्यालय में तैनात सुपरवाईजर को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की स्थित ग्रामीण द्वितीय क्षेत्र में बाल विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात सुपरवाईजर को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आंगनवाड़ी सहायिका की शिकायत पर की गई। आरोप है कि सुपरवाईजर राखी सैनी ने आंगनवाड़ी सहायिका के प्रमोशन के लिए उक्त राशी की मांग की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आंगनवाड़ी सहायिका सपना कश्यप केन्द्र नम्बर 7 भौरी रुड़की में तैनात है। उसने सतर्कता विभाग में शिकायत की थी कि प्रमोशन के नाम पर सुपरवाईजर उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रही है। इस पर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उक्त राशि सुपरवाईजर को सौंपी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में दर्ज कर लिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *