देश में कम्युनिटी ट्रांसफर के स्तर पर पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, कम नहीं हुआ खतरा, एक साथ दो पीक की संभावना
कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच देश में कोविड संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसफर के स्तर पर आ चुका है।
कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच देश में कोविड संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसफर के स्तर पर आ चुका है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कोविड संक्रमण की रफ्तार औसतन प्रतिदिन 13 जिलों में 10 फीसदी वीकली पॉजिटिविटी रेट से ऊपर हो रहा है। एक महीने के भीतर एक राज्य के 2 जिलों से बढ़कर अब 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 410 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक हो गई है। ओमिक्रॉन का बीए का इंफेक्शन अभी तक भारत में देखा जा रहा था। अब बीए 2 का भी केस मिल चुका है। ऐसे में एक साथ महामारी की दो पीक आ सकती है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 दिसंबर, 2021 को सिर्फ एक राज्य के दो जिलों में ही वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक थी। यह आंकड़ा बढ़कर 6 जनवरी को 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 41 जिलों तक पहुंचा। 12 जनवरी को 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 120 जिलों में 10 फीसद वीकली पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई।
आज यानी 24 जनवरी को 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 410 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है। यानी एक महीने के अंदर औसतन प्रतिदिन 13 जिलों में कोविड संक्रमण वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसे हल्के में ना लिया जाए। कोरोना से बचाव के जो उपाय सुझाए गए हैं, उनका पालन किया जाए। अब ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीए 2 का भी एक केस भारत में मिल चुका है। इसके कारण महामारी में एक साथ दो पीक की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कुछ ही सप्ताह में डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ दिया है।



