Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

कोरोना की तीसरी लहर में उत्तराखंड में सर्वाधिक मौत, नए संक्रमितों की संख्या में आई कमी

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर के दौरान की सर्वाधिक मौत सोमवार को दर्ज की गई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर के दौरान की सर्वाधिक मौत सोमवार को दर्ज की गई। सोमवार 24 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 3064 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में 11 लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले रविवार 23 जनवरी को कोरोना के 3727 नए संक्रमित मिले थे और पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1094 केंद्रों में 26044 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.24 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7491 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 403465 हो गई है। इनमें से 356331 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2985 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 31280 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7491 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.86 फीसद है। रिकवरी रेट 88.32 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *