ग्राफिक एरा में सिंगापुर में इंटर्नशिप पर सेमिनार
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज ग्लोबल अकैडमी इंटर्नशिप प्रोग्राम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं को सिंगापुर में विश्व स्तरीय शिक्षा और इंडस्ट्री एक्स्पोज़र पाने के विशेष अवसरों की जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सेमिनार में सिंगापुर के कॉर्पोरेट गुरुकुल के अनंत नेपालिया ने इस प्रोग्राम के अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप अवसरों, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की विशेषताओं और इससे मिलने वाले कैरियर लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर में आयोजित किया जाता है। यहां छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग का अवसर भी मिलता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सेमिनार का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। सेमिनार में इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डा. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



