Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

तेल कंपनियों ने दी बड़ी राहत, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। इंडेन ने आज से 19 किग्रा वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 135 रुपये घटा दिये गए हैं।

तेल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। इंडेन ने आज से 19 किग्रा वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 135 रुपये घटा दिये गए हैं। आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये से 135 रुपये तक सस्ता हो गया है। जो महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत की बात है। नयी दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं।
आज से गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। इंडेन का एलपीजी गैस सिलेंडर आज से 135 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। पहले की ही तरह यह आज भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है। हालांकि हर माह की एक तारीख को कामर्शियल सिलेंडर और दो तारीख को घरेलू सिलेंडर के रेट रिवाइज किए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 14.2 किग्रा वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कल दो जून को बदलाव हो सकता है।
मई में बढ़े थे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
बता दें मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को लगातार दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और फिर उसके बाद 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी। साथ ही 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई थी।
आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट
कॉमर्शियल यानी 19 किलो वाले एलपजी गैस सिलेंडर पर आज, यानी 1 जून से लोगों को 135 रुपये तक की राहत मिली है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219, कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये में बिकेगा।