पटना में पूर्व बीजेपी विधायक के दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के सगे भाई शंभू शर्मा और गौतम शर्मा पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पूर्व विधायक के एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के सगे भाई शंभू शर्मा और गौतम शर्मा पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पूर्व विधायक के एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के काली मंदिर रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच में जुट गयी है।पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।बताया जा रहा है की बदमाशों ने 5 गोलियां चलाई। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने जिन दो भाइयों को गोली मारी है, वे चितरंजन सिंह के भाई हैं। चितरंजन सिंह बीजेपी से विधायक भी रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थाल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
घटना के संबंध में पटना के एसएसपी मानवगीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों भाई बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार दो अपराधी पत्रकार नगर में ओवरटेक कर दोनों को गोली मार दी। इसमें गौतम शर्मा की मौत हो गई है, जबकि शंभू का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले हैं। गोली लगने वाले दोनों में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरे एक वेब पोर्टल के पत्रकार के तौर पर काम कर रहा था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






