Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

ये है दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की बोतल, बनाने में लगे 32 साल, नीलामी में मिले साढ़े दस करोड़ रुपये

शराब के शौकीनों की अंदाज ही निराले हैं। पूरी जिंदगी भर सामान्य व्यक्ति जितनी कमाई नहीं कर पाता है, एक व्हिस्की की बोतल उससे ज्यादा की कीमत में नीलाम हो जाती है।

शराब के शौकीनों की अंदाज ही निराले हैं। पूरी जिंदगी भर सामान्य व्यक्ति जितनी कमाई नहीं कर पाता है, एक व्हिस्की की बोतल उससे ज्यादा की कीमत में नीलाम हो जाती है। वो भी ऐसी बोतल, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी बोतल कहा गया। दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल, जिसे ‘द इंट्रेपिड’ (The Intrepid) कहा जाता है। ये बोतल लगभग 1.1 मिलियन डॉलर ब्रिटिश पाउंड यानी लगभग साढ़े दस करोड़ रुपए में बिकी है। खास बात यह है कि 1989 में स्कॉटलैंड की मशहूर मैकलन डिस्टिलरी द्वारा बनाई गई यह व्हिस्की की बोतल को बनने में 32 साल का समय लगा है।
इस व्हिस्की को पिछले साल 2021 में 5 फीट और 11 इंच लंबे कंटेनर की बोतल में स्टोर करके पैक कर दिया गया था। इसके बाद स्कॉटलैंड के एक नीलामी घर लियोन एंड टर्नबुल में आखिरकार 25 मई, 2022 को इस व्हिस्की की बोतल को नीलामी के लिए रखा गया था। 9 सितंबर, 2021 को बोतल को स्कॉच व्हिस्की की दुनिया की सबसे बड़ी बोतल होने का खिताब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Ginnees Book of World Records) से हासिल हुआ था।

एक गुमनाम अंतरराष्ट्रीय कलेक्टर ने ये व्हिस्की की बोतल खरीदी है। इसके कवर पर दुनिया के 11 सबसे मश्हूर खोजकर्ताओं फोटो लगी हुई हैं। जिसमें ओली हिक्स, सर रैनल्फ़ फ़िएनेस, विल कोपस्टेक, ड्वेन फील्ड्स और करेन डार्के, आदि हैं।