Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

बिल्डिंग पर भीषण आग से नौ की मौत, मरने वालों में कई दमकल कर्मचारी और पुलिस, पीएम ने जताया दुख

सेंट्रल कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में सोमवार की शाम भयंकर आग लग गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कई दमकल कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सेंट्रल कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में सोमवार की शाम भयंकर आग लग गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कई दमकल कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं। इस बिल्डिंग में रेलवे का ऑफिस था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोलकाता की भयंकर आग की घटना पर शोक प्रकट किया है।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया और लिखा कि-कोलकाता में आग की त्रासद घटना में कई जानें जाने से दुखी हूं। इस शोक की घड़ी में मेरी सांत्वनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. आशा है कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं।
स्ट्रैंड रोड पर स्थित न्यू कोइला घाट बिल्डिंग सरकारी बिल्डिंग है। इसमें ईस्टर्न रेलवे और सदर्न ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय हैं। इमारत में रेलवे टिकटिंग के कई कार्यालय हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वो राजनीति नहीं करना चाहती हैं, लेकिन मौके पर न तो रेलवे का कोई अधिकारी आया, न हीं उन्होंने कोई नक्शा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग की इस घटना में मरने वालों में चार दमकल कर्मचारी, एक पुलिसकर्मी, एक रेलवे अधिकारी और एक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बिल्डिंग की तेरहवीं मंजिल पर आग लगी थी। पांच शव बिल्डिंग के एलिवेटर में से मिले। अंदाजा है कि उनकी मौत लिफ्ट में दम घुटने की वजह से हुई है। हैरानी जताई जा रही है कि आखिर रेस्क्यू के लिए एलिवेटर का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed