Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

भारत में पांच दिन बाद 40 हजार से कम मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में भी राहत

देश में पिछले 24 घंटे में 37154 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। इस अवधि में 724 लोगों की खतरनाक वायरस की वजह से जान गई है।

भारत में लगातार पांच दिन 40 हजार से अधिक नए संक्रमित मिलने के आज कुछ राहत मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार 12 जुलाई की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 37154 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। इस अवधि में 724 लोगों की खतरनाक वायरस की वजह से जान गई है। इससे पहले लगातार पांच दिन तक नए 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे थे। बीते 24 घंटे में 39649 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक कुल 30014713 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं. वहीं। कुल 408764 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है। देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। रिकवरी रेट 97.22 प्रतिशत पर चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 40,000 मरीज ठीक हुए हैं।
उत्तराखंड के चार जिलों में नहीं मिले कोरोना के नए संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा दूसरे दिन भी 50 से कम रहा। चार जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार 11 जुलाई की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 नए संक्रमित मिले और इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले शनिवार 10 जुलाई को 49 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 13 जुलाई की सुबह छह बजे तक है। इसे एक सप्ताह और बढ़ाने का विचार हो रहा है।
अब तक कुल 7339 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 112 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1094 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7339 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.77 फीसद है।
ब्लैक फंगस से भी राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस भी घटने लगे हैं। 11 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक नया केस मिला। इस दौरान एक भी मरीज की मौत नही हुई। दो मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 523 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 104 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 120 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शनिवार 10 जुलाई को 49 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार नौ जुलाई को कोरोना के 65 नए संक्रमित, गुरुवार आठ जुलाई को कोरोना के 64 नए संक्रमित, बुधवार सात जुलाई को कोरोना के 77 नए संक्रमित, मंगलवार छह जुलाई को कोरोना के 89 नए संक्रमित, सोमवार पांच जुलाई को कोरोना के 69 संक्रमित, रविवार चार जुलाई को 78 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
कम हुआ टीकाकरण
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार 11 जुलाई को 227 केंद्र में 18394 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 10 जुलाई को 321 केंद्रों में 24369 लोगों को, शुक्रवार नौ जुलाई को 391 केंद्रों में 32109 लोगों को, गुरुवार आठ जुलाई को 483 केंद्र में 35955 लोगों को, बुधवार सात जुलाई को 457 केंद्र में 46159 लोगों को, मंगलवार छह जुलाई को 767 केंद्र में 84590 लोगों को, पांच जुलाई को 845 केंद्र में 89627 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।