Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

दून में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में देखा गया उत्साह

देहरादून में दीपलोक कालोनी स्थित राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोत्रायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस बार शोभायात्रा को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निकाला गया।

देहरादून में दीपलोक कालोनी स्थित राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोत्रायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस बार शोभायात्रा को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निकाला गया। साथ ही इसका आयोजन भी सूक्ष्म रूप से किया गया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक हरबंस कपूर शोभा यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। पूर्व पार्षद अशोक वर्मा, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा व अनिल वर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कोविड 19 के कारण यात्रा प्रतीकात्मक रही। छोटा रथ बनाया गया था, जिसमें भगवान को विराजमान किया। परिक्रमा मंदिर में ही हुई।

मुख्य पुजारी सत्पति ने मुख्य पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद प्रमोद कुमार गुप्ता और संगीता गुप्ता ने किया अथितियों का स्वागत। भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सनातनी हिंदुओं के चार धामों में से प्रथम धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा व अपने बड़े भाई बलराम जी के साथ विराजमान हैं। एक बार माता सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ जी से नगर घूमने की इच्छा व्यक्त की तब भगवान जगन्नाथ व उनके भाई बलराम ने माता सुभद्रा को रथ में बैठा कर पूरी नगर की परिक्रमा करवाई। तभी से भगवान की रथ यात्रा विधि विधान व पूजा अर्चना से आयोजित होती है।

धस्माना ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देवभूमि की राजधानी देहरादून में भी हर वर्ष यह यात्रा विधि विधान से रामन्दिर से निकलती है। उन्होंने कहा कि आज जब हम कोरोना काल में यह यात्रा निकाल रहे हैं, ऐसे शुभ अवसर पर हम सब भगवान श्री जगन्नाथ जी माता सुभद्रा जी व भगवान बलराम जी के चरणों में प्राथना करते हैं कि पूरे देश व दुनिया को कोविड19 से छुटकारा मिले।