Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू में ज्यादा रियायत देने के मूड में नहीं है सरकार, दुकानों का समय बढ़ाने पर नहीं होगा विचार

उत्तराखंड में कोरना कर्फ्यू की अवधि 13 जुलाई की सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि इसे एक सप्ताह और 20 जुलाई की सुबह छह बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

उत्तराखंड में कोरना कर्फ्यू की अवधि 13 जुलाई की सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि इसे एक सप्ताह और 20 जुलाई की सुबह छह बजे तक बढ़ाया जा सकता है। इसे लेकर आज सोमवार यानी 12 जुलाई को गाइडलाइन जारी की जाएगी। इस बार भी सरकार कर्फ्यू में कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। साथ ही पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए वीकेंड को लेकर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिआ जाएगा। फिलहाल दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाने पर विचार नहीं हो रहा है।
हाल ही में पर्यटक स्थलों में लोगों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हुए और शुक्रवार से सोमवार तक तीन दिन मसूरी व नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट या इसकी 72 घंटे पहले तक की अवधि की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया। होटलों में उनकी क्षमता के 50 फीसद व्यक्तियों को ही ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश केवल उन्हीं को दिया जा रहा है, जो पहले से ही होटल की बुकिंग करा कर आए हैं।
अब इन दोनों स्थानों पर सख्ती के बाद अन्य पर्वतीय जिलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए सरकार ने अब जिलाधिकारियों को वीकेंड पर आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लेने की तैयारी में है। सोमवार को जारी होने वाली एसओपी में यह व्यवस्था की जा सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।