Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

देश में लगातार दूसरे दिन घटे कोरोना के नए केस, उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़ों में जोड़ी एक पुरानी मौत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में मौत के कुल आंकड़ों में एक पुरानी मौत दर्ज की गई।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में मौत के कुल आंकड़ों में एक पुरानी मौत दर्ज की गई। शनिवार 11 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7992 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना से 393 लोगों की मौत हुई। कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 93277 है। वहीं, रिकवरी रेट 98.36 फीसद पर है। पिछले 24 घंटे में 9265 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 34114331 हो गई है। अब तक देश में कोरोना के कुल 34682736 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 475128 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 1319992482 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में शुक्रवार 10 दिसंबर को कोरोना वायरस के 8503 नए मामले और 624 लोगों की कोरोना से मौत, गुरुवार नौ दिसंबर को कोरोना के 9419 नए केस और 159 लोगों की मौत, बुधवार आठ दिसंबर को कोरोना वायरस के 8439 नए मामले और 195 लोगों की मौत, मंगलवार सात दिसंबर को कोरोना के 6822 नए केस और 220 लोगों की मौत, सोमवार छह दिसंबर को कोरोना के 8306 नए मामले और 211 लोगों की मौत, रविवार पांच दिसंबर को कोरोना के 8895 मामले और 368 लोगों की मौत, शनिवार चार दिसंबर को कोरोना वायरस के 8603 नए केस और 415 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिला हुआ कारोना संक्रमित, टिहरी हुआ मुक्त
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से फिलहाल राहत है। वहीं छठे दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इसके बावजूद एक पुरानी मौत को कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों में जोड़ा गया है। ये मौत हरिद्वार जिले में एक जून को हुई, जो कंट्रोल रूम में आज रिपोर्ट हुई। कोरोनामुक्त जिला उत्तरकाशी फिर से संक्रमित हो गया है। टिहरी जिला अब कोरोनामुक्त हो गया है। शुक्रवार 10 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार नौ दिसंबर को प्रदेश में कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1032 केंद्रों में 47172 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.10 Health Bulletin
अब तक कुल 7412 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344421 हो गई है। इनमें से 330677 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 174 है। अब तक प्रदेश में कुल 7412 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।