Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में मौसम साफ, पर्वतीय क्षेत्र में बढ़ने लगी ये समस्या, कड़ाके की पड़ रही सर्दी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। 14 दिसंबर तक इसी तरह के मौसम की उम्मीद है। ऐसे में सुबह और शाम को सर्दी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्र में अब पाले के रूप में मुसीबत सामने आने लगी है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। 14 दिसंबर तक इसी तरह के मौसम की उम्मीद है। ऐसे में सुबह और शाम को सर्दी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्र में अब पाले के रूप में मुसीबत सामने आने लगी है। रात को जमकर पाला गिर रहा है। इससे फसलों को भी नुकसान का अनुमान है। वहीं, कई स्थानों पर पाला सड़क पर जमने से दुर्घटनाओं की अशंका भी बनी रहती है। वहीं, पर्यटक स्थल औली में बर्फ होने के कारण पर्यटक यहां रुख कर रहे हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज और कल दो दिन पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं पाला गिरने से दुश्वारी बढ़ सकती है। उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश-बर्फबारी होने के बाद अब दूसरे सप्ताह में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में चटख धूप खिल रही है। इस बीच अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मैदान में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।