Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

नासा ने शेयर की अद्भुत फोटो, पूछा सवाल-कितनी पृथ्वी सूर्य के अंदर समा सकती हैं, जानिए क्या है उत्तर

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंस्टाग्राम पर हिंद महासागर से सूरज की चमक बिखेरते हुए एक अद्भुत फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ ही नासा ने लोगों से सवाल किया। इसमें पूछा गया है कि- सूर्य के अंदर कितनी पृथ्वी समा सकती है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंस्टाग्राम पर हिंद महासागर से सूरज की चमक बिखेरते हुए एक अद्भुत फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ ही नासा ने लोगों से सवाल किया। इसमें पूछा गया है कि- सूर्य के अंदर कितनी पृथ्वी समा सकती है। इसमें उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अब कापी वायरल हो रही है। इस फोटो की लोग तारीफ कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए नासा ने लिखा-जून 2021 में खींची गई इस मनोरम तस्वीर में सूर्य की चमक। सूर्य की ये किरन हिंद महासागर से दूर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पास पृथ्वी से लगभग 270 मील ऊपर परिक्रमा करती है। जैसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (@ISS) के रूप में स्थापित है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने लोगों से एक सवाल पूछा कि-लगभग कितनी पृथ्वी सूर्य के अंदर समा सकती है? अंतरिक्ष एजेंसी इस सवाल के जवाब में चार विकल्प ए,बी, सी और डी भी साझा किए हैं।

हालाँकि, इसमें सूर्य के बारे में रोचक जानकारी भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा-सूर्य की बात करें तो क्या आप जानते हैं कि सूर्य हमारे सौर मंडल का हृदय – एक पीला बौना तारा है? चमकती गैसों की गर्म गेंद का गुरुत्वाकर्षण सबसे बड़े ग्रहों से लेकर मलबे के सबसे छोटे कणों तक सब कुछ अपनी कक्षा में रखता है। सूर्य सौर मंडल के केंद्र में स्थित है, जहां यह अब तक की सबसे बड़ी वस्तु है।
स शेयर को अबतक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नासा द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देने की कोशिश करने वाले लोग अबतक ढेरों कमेंट्स कर चुके हैं। कुछ ने तस्वीर की खूबसूरती की तारीफ भी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने ही पोस्ट का जवाब देते हुए जवाब भी शेयर किया है।
इसमें लिखा है कि-अगर आपने अनुमान लगाया है (ए) 1,300,000 तो आप सही हैं। 432,168.6 मील (695,508 किलोमीटर) की त्रिज्या के साथ, हमारा सूर्य विशेष रूप से बड़ा तारा नहीं है, लेकिन यह अभी भी हमारे गृह ग्रह से कहीं अधिक विशाल है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-वाह। दूसरे यूजर ने लिखा-आश्चर्यजनक दृश्य। तीसरे ने कमेंट किया-मुझे लगता है कि यह सी है।