मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसानों से कहा-सबसे पहले बदलें राज, फिर बनाएं अपनी सरकार
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसानों से कहा कि वह लड़ने से पहले सवालों को समझें। उन्होंने किसानों से कहा कि वह सबसे पहले राज बदलें, फिर एकजुट होकर अपनी सरकार बनाएं।
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसानों से कहा कि वह लड़ने से पहले सवालों को समझें। उन्होंने किसानों से कहा कि वह सबसे पहले राज बदलें, फिर एकजुट होकर अपनी सरकार बनाएं। सत्यपाल मलिक रविवार को हरियाणा में जिंद के गांव कंडेला में आयोजित कंडेला खाप एवं माजरा खाप द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान खुद को ताकतवर बनाएं, लेकिन यह तभी संभव है, जब दिल्ली में लाल किले पर खुद का झंडा फहराओगे।खापों की ओर से उन्हें पगड़ी और भाईचारे की मिसाल हुक्का भेंट किया गया। उन्होंने खापों द्वारा दिए गए किसान सम्मान रत्न को ग्रहण करने के बाद उन किसानों को वापस कर दिया, जिन्होंने किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि किसान एक साल से ज्यादा वक्त तक सड़कों पर दिल्ली में गर्मी, सर्दी तथा बारिश की परवाह किए बिना डटे रहे। उन्होंने कहा कि खापें हमारी ताकत हैं। जब भी खापों को जरूरत होगी, तो वे उनके साथ खड़े होंगे। उन्होंने लड़कियों को पढ़ाने, सामूहिक भोज बंद करने और दहेज प्रथा पर रोक लगाने की अपील की।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






