Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

26 मार्च से शुरू हो रहा है आइपीएल, बीसीसीआइ ने जारी किया शेड्यूल, पहला मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच

बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2022 टूर्नामेंट के आयोजन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का 26 मार्च से शुरू होकर 22 मई तक चलेगा।

बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2022 टूर्नामेंट के आयोजन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का 26 मार्च से शुरू होकर 22 मई तक चलेगा। संस्करण के लीग चरण में कुल मिलाकर 70 मैच खेले जाएंगे और फिर चार प्ले-ऑफ मुकाबलों की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। इस बार आइपीएल में दो नई टीमें जुड़ी हैं। ऐसे में मुकाबले में दस टीम भाग्य आजमाएंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
क्रम ग्रुप ए————- ग्रुप बी
1. एमआई———- सीएसके
2. केकेआर——— एसआरएच
3. आरआर——— आरसीबी
4. डीसी——— पीबीकेएस
5. एलएसजी—— जीटी
चार स्थानों पर होंगे मैच
टूर्नामेंट में पुणे और मुंबई के चार आयोजन स्थलों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। प्ले-ऑफ मैचों का आयोजन बाद में होगा। वानखेड़े स्टेडियम में 20, मुंबई के ही ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, जबकि मुंबई के ही डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 मैचों का आयोजन होगा। वहीं, पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में चार-चार मैच खेलेंगी, जबकि ये सभी दस टीमें ब्रेबोर्न और पुणे के एमसीए स्टेडियम में तीन-तीन मैच खेलेंगी।

सभी दस टीमें 14 मैच (7 घरेलू मैदान पर और 7 बाहरी मैदान पर) खेलेंगी। इसके बाद चार प्ले-ऑफ मैच होंगे, जिनकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। खेले जाने वाले लीग चरण के 70 मैचों के तहत प्रत्येक टीम दो बार पांच टीमों से भिड़ेगी, जबकि बाकी बची चार टीमें केवल एक बार (दो बार घरेलू मैदान पर, दो बार बाहरी मैदान पर) भिड़ेंगी।
एक ग्रुप में पांच टीम शामिल
सभी दस टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। एक ग्रुप पांच टीम का है. एक ग्रुप की सभी टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेंगी. वहीं ग्रुप ए में नंबर एक पर काबिज मुंबई दूसरे ग्रुप की टॉप टीम सीएसके के खिलाफ दो मैच और बाकी टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। यह नियम दोनों ग्रुपों में आमने-सामने स्थित टीमों पर समान रूप से लागू होगा।