Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

श्रीनगर बाजार में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, एक की मौत, बीस लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और पुलिस कर्मियों सहित 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और पुलिस कर्मियों सहित 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रीनगर में हुए ताजा ग्रेनेड हमले की अभी किसी संगठन की ओर से जिम्मेदारी नहीं ली गई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान छेड़ दिया है। यह हमला श्रीनगर के अमिरा कदल मार्केट में हुआ। उस वक्त वहां भारी भीड़ थी। श्रीनगर में यह हमला सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच हुआ है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कई बड़े आतंकवादियों को ढेर किया है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि श्रीनगर या जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में छिटपुट हमले आतंकियों की बौखलाहट का नतीजा हैं, क्योंकि उन पर लगातार शिकंजा कस रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की एक टारगेट लिस्ट भी तैयार की है। मौजूदा समय में विदेशी आतंकियों की संख्या काफी कम हो गई है। स्थानीय आतंकवादियों की पहचान और उन पर कार्रवाई में भी तेजी देखी गई है।