Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

एचआइएचटी संस्थापक डॉ. स्वामी राम के शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज का महासमाधि वार्षिक समारोह संपन्न

देहरादून के डोईवाला में हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआइएचटी) के संस्थापक डॉ. स्वामी राम के शिष्य व ध्यान मंदिरम ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज का सातवां महासमाधि वार्षिक समारोह सादगी के साथ मनाया गया।

देहरादून के डोईवाला में हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआइएचटी) के संस्थापक डॉ. स्वामी राम के शिष्य व ध्यान मंदिरम ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज का सातवां महासमाधि वार्षिक समारोह सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संतों, शिष्यों व अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गुरुवार को ऋषिकेश वीरभद्र स्थित स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम में महासमाधि वार्षिक समारोह का शुभारंभ ब्रह्मलीन डॉ.स्वामी राम व स्वामी वेद भारती जी महाराज को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित देकर किया गया। प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा व संत समागम का आयोजन किया गया। स्वामी राम साधक ग्राम के प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती ने स्वामी जी को उच्चकोटि का साधक बताया।

इस मौके पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने ट्रस्ट के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही साधक ग्राम में ध्यान योग व दर्शन पर अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी। डॉ. प्रकाश केशवया ने स्वामी जी के संस्मरणों को याद करते हुए उन्होंने योग का मुख्य प्रवर्तक बताया। 56 देशों में स्वामी जी के ध्यान योग की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। दोपहर में आयोजित भंडारे में संतो के साथ अनुयायिनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी प्रयाग गिरी, स्वामी तत्वानंद भारती, प्रबंधक रबिन्द्र साहू सहित आश्रम के पदाधिकारी व ध्यान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी, देश विदेश से आए स्वामी जी के शिष्य व अनुयायी मौजूद रहे।