Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

कोरोना के नए स्ट्रेन ने ब्रिटेन में मचाया हाहाकार, फिर किया लॉकडाउन का ऐलान

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार मचने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यहां दोबारा लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इंग्लैंड के लगभग 56 मिलियन लोग पूर्ण लॉकडाउन में वापस लौटेंगे। यह लॉकडाउन संभवतः फरवरी के मध्य तक लागू रहेगा, ताकि तेजी से फैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन बुधवार से लागू हो जाएंगे। इसके तहत बुधवार से सभी स्कूल भी बंद हो जाएंगे। उनकी तरफ से यह घोषणा स्कॉटलैंड की तरफ से हुई घोषणा के बाद सामने आई है।
उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्से पहले से ही प्रतिबंधों में हैं। यह स्पष्ट है कि हमें इस नए संस्करण को नियंत्रण में लाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन भी पिछले लॉकडाउन की तरह ही है। जैसा मार्च के अंत से लेकर पिछले साल के जून तक लगाया गया था।
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से सबसे अधिक मृत्यु दर के कारण आबादी की तीन-चौथाई अर्थात 44 मिलियन लोग पहले से ही कठिन प्रतिबंधों को झेल रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि सोमवार को कोविड से संक्रमित लगभग 27,000 लोग अस्पताल में थे, जो पिछले साल अप्रैल में प्रकोप की पहली लहर के चरम से भी 40 प्रतिशत अधिक है। पिछले मंगलवार को 80,000 से अधिक लोग सिर्फ 24 घंटे में संक्रमित पाए गए थे।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लोग जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं। जैसेजरूरी सामान, ऑफिस जाने के लिए, अगर वर्क फ्रॉम होम नहीं कर पा रहे हैं तो, एक्सरसाइज, मेडिकल सहायता और घरेलू हिंसा से बचने के लिए बाहर निकल सकते हैं।