Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

देहरादून में पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 5.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान आशीष सिंघल पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल सिंघल निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में की गई। उससे एक इलेक्ट्रोनिक तराजू भी बरामद किया गया। पुलिस बरामद स्मैक की कीमत 80000 रुपये बता रही है।


वहीं, सेलाकुई पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसे सिडकुल क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अंकित पुत्र लक्षमण सिंह निवासी चकमनशाह सिंहनीवाला थाना सहसपुर के रूप में की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।