टिहरी उत्तरकाशी मार्ग पर पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती की मौत

उत्तराखंड की वादियों में घूमने आए मुजफ्फरनगर के पर्यटकों की कार टिहरी उत्तरकाशी मार्ग पर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। हादसा सोमवार रात टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर डोबरा-जाख उप्पु सिराई गांव के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबकि कार सवार सभी लोग मसूरी और धनोल्टी की ओर जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त अजय सिंघल पुत्र टेकचंद, कम्बलवालाबाग, मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंघल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। वहीं, चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश, शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल, सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंघल घायल हुए हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






