Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 21, 2026

आइसोलेशन पीरियड पूरा कर कामकाज में जुटे सीएम त्रिवेंद्र, दिल्ली बैठ कर निस्तारित कर रहे फाइलें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने दिल्ली स्थित आवास से कामकाज शुरू कर दिया है। कोरोना से स्वस्थ होने के बाद उन्होंने आइसोलेशन की अवधी पूरी कर ली है। अब उन्होंने सरकारी कामकाज निपटाना आरंभ कर दिया है। इसके तहत आज दिल्ली स्थित आवास में उन्होंने फाइलें देखीं।
कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स दिल्ली में भर्ती हुए थे। वहां उन्हें दो जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। था। 27 दिसंबर 2020 को हल्का सा बुखार आने की वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया था। वहां डॉक्टरों की सलाह के बाद 28 दिसंबर 2020 को उन्हें दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। दो जनवरी को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे बाद से वह दिल्ली में मौजूद सरकारी आवास में ही रुके हैं।
गौरतलब है कि बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें बार-बार बुखार चढ़ और उतर रहा है। फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन भी था। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कुक (रसोइया) की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी जांच कराई तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अगले दिन उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। तभी से वह होम आइसोलेशन में रह रहे थे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअली घर से ही जुड़े थे।
27 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह दून मेडिकल कॉलेज में टेस्ट कराने पहुंचे थे। हालांकि उनकी तबीयत नियंत्रित बताई गई थी। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की दी सलाह दी थी। उन्हें बार बार बुखार चढ़ उत्तर रहा था। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में वीआईपी वार्ड में रखा गया था। यहां से अगली सुबह 28 दिसंबर को उन्हें एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था।