मुंह से आग उगलना भी है एक कला, आप भी कर सकते हो ऐसा
विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में या फिर किसी जादू के खेल में आपने कभी आग का खेल देखा होगा। हाथ में एक मशाल लेकर व्यक्ति जब फूंक मारता है तो उसके मुंह से आग निकलती है। ये आग मशाल की आग को और अधिक भभका देती है। ऐसा चमत्कार आप सिर्फ कुछ अभ्यास के साथ कर सकते हो। ऐसा खेल देखने वाले को तो यही नजर आएगा कि आपके मुंह से आग निकल रही है। आइए हम यहां इसकी विधि सिखाने जा रहे हैं।सामग्री व विधि
इस काम के लिए हमें मिट्टी का तेल, नमक, माचिस और मशाल की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले मुंह में थोड़ा नमक मिला हुआ मिट्टी का तेल भर लेते हैं। फिर हाथ में मशाल लेकर उसे जला लेते हैं। जब हम मुंह से फोर्स के साथ मिट्टी के तेल को आग की लौ पर फेंकते हैं तो आग तेजी से जल उठती है। जब तक मुंह में मिट्टी का तेल रहता है, तब तक हम इस प्रयोग को कर सकते हैं। दर्शकों को ऐसा भ्रम होता है कि हम मुंह से आग उगल रहे हैं।
तथ्य और सावधानियां
यह प्रक्रिया मिट्टी के तेल की ज्वलनशीलता और खेल करने वाले के कौशल पर आधारित है। 100 एमएल तेल में 10 ग्राम नमक मिलाना चाहिए। मुंह से तेल फोर्स के साथ फेंकने के दौरान जलती हुई मशाल को मुंह से उचित दूरी पर रखना चाहिए। ताकी आग से मुंह न झुलसे। इस खेल में बेहद सावधानी जरूरी है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






