Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

जानिए लोकसाक्ष्य वेब न्यूज पोर्टल के बारे में

नमस्कार, मैं भानु बंगवाल। करीब तीस साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। अमर उजाला, दैनिक जागरण में रहने के बाद अब अपना खुद का वेब न्यूज पोर्टल शुरू करने का मैने निर्णय लिया है। जो नवरात्र से शुरू होगा। प्रयास रहेगा कि रुटीन की खबरों के साथ ही इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सलाह, कानूनी सलाह, साहित्य, साइंस, राजनीतिक, खेल आदि का समावेश हो। इसमें आपके लेख व विचार अपेक्षित हैं।

—————————————

मेरा प्रयास है कि पोर्टल को पढ़ने वाले पाठक ही इसमें लेखक हों। लेखन का क्षेत्र व्यापक है। फिर भी अपने क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में पारंगत अनुभवियों के लेख, रोचक जानकारी, इस पोर्टल के लिए आमंत्रित हैं। ताकी आपका ज्ञान अधिक से अधिक लोगों के बीच बांटा जा सके। इसमें राजनीतिक विचारक, शिक्षक, साहित्यकार, युवा वर्ग, अधिवक्ता, चिकित्सक, संस्कृतिकर्मी, पंडित व आचार्य, वैज्ञानिक सहित आम पाठक भी विचारों और लेख देने के लिए आमंत्रित हैं। लेख, फोटो व सामग्री मेरे वाट्सएप नंबर पर या फिर मेल आइडी पर देने का कष्ट करना। साथ ही अपने लेख के साथ अपनी फोटो और संक्षिप्त परिचय भी देना न भूलें।

पोर्टल में उक्त जोनर होंगे-

उत्तराखंड न्यूज- उत्तराखंड की बड़ी खबरें
स्पेशल स्टोरी-किसी भी विषय पर रोचक जानकारी देने वाले आलेख।
राजराग- देश और प्रदेश के वर्तमान ज्वलंत मुद्दों को लेकर लेख। किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े व्यक्ति के विचार आदि।
शिक्षा संसार-शिक्षा के क्षेत्र में क्या हो रहा है। क्या होना चाहिए। कैसे होगा सुधार। नए प्रयोग आदि को लेकर विचार व लेख।
स्वास्थ्य-इसमें चिकित्सकों की सलाह को देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में नए प्रयोग। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेद आदि विषय के विशेषज्ञों के लेख।
मनोरंजन-रंगकर्म, सांस्कृतिक गतिविधियों की खबर के साथ ही इन पर रोचक जानकारी देते हुए लेख।
साहित्य जगत- साहित्यकारों, कवि, लेखक की नई रचनाएं। कहानी, कविता के साथ ही साहित्य जगत में निरंतर सक्रिय लोगों के लेख आदि।
खेल की दुनिया-खेल को युवा किस तरह से करियर बना सकते हैं। साहसिक पर्यटन आदि की जानकारी के साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुभव, लेख, संसमरण आदि।
धर्म एवं अध्यात्म-धार्मिक गतिविधियों के साथ ही धार्मिक स्थलों की जानकारी देने वाले लेख, तीज त्योहार विशेष के महत्व पर लेख, राशिफल आदि।
क्राइम-अपराधिक गतिविधियों पर आधारित खबरें।
विज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में शोध, रोचक जानकारी, ऐसा ज्ञान जिसे हम चमत्कार कहते हैं, लेकिन उसे कोई भी कर सकता है।
युवमंच-बच्चों से लेकर युवाओं की गतिविधियां, उनके ऐसे कार्य जो समाज को प्रेरणा देते हों। युवाओं के लेख, शोध आदि।
कानूनी दावपेंच-इस जोनर में कानूनी सलाह देने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय खबरें-प्रदेश, शहर और उत्तराखंड से बाहर की लोकल खबरें।
नारी मंच-यह जोनर महिलाओं, युवतियों की ओर से लेख, विचार पर आधारित होगा। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के प्रयास, नए प्रयोग, महिलाओं को प्रेरणा प्रदान करने वाले संसमरण आदि।
विदेश-विदेश यात्रा के संस्मरण, खबरें, लेख आदि।

अर्थ जगत-यह जोनर आर्थित गतिविधियों पर आधारित होगा। इसमें उद्योग, व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लेख आमंत्रित हैं।

——————————

लोकसाक्ष्य
भानु बंगवाल
आर्यनगर देहरादून
9412055165
bhanubangwal@gmail.com

——————————

लोकसाक्ष्य वेब न्यूज पोर्टल
https://loksaakshya.com/

फेसबुक पेज
https://m.facebook.com/Loksaakshya-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF-109876917487869/?modal=admin_todo_tour

कृपया दोनों पेज को लाइक जरूर करें।