Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 1, 2026

होली से पहले भारत में महंगाई का तड़का, रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी

भारत की तेल कंपनियों ने होली से पहले एक बार फिर से महंगाई का झटका दिया है। रसोई गैस के 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 28 से लेकर 31 रुपये तक की बढ़ोत्तरी आज एक मार्च 2026 से लागू कर दी गई है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिर भी होटल, रेस्तरा आदि में इसका असर पड़ेगा और खानपान की सामग्री महंगी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर अब 1875.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1720.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1692 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये की जगह बढ़ाकर 1929 रुपये कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगातार तीसरे महीने की गई बढ़ोत्तरी
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब इस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर 2025 में 19 किग्रा के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार आठ अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। अभी इंडेन के घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है। देहरादून में इसकी कीमत 872 रुपये है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *