Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

संयुक्त नागरिक संगठन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मांग, दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे में जल्द सुविधा कराएं उपलब्ध

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था जल्द कराने की मांग को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि जब इस सड़क पर नागरिक सुविधा की व्यवस्था नहीं की गई तो इसके उद्घाटन में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्र में संगठन के सुशील त्यागी ने कहा कि अक्षरधाम से देहरादून तक इस एक्सप्रेसवे में ना तो वॉशरूम है और ना ही जलपानगृह की ही व्यवस्था है। ऐसे में दिल्ली से देहरादून के इस रास्ते में 70 साल की उम्र में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रस्तावित 12 वे साइड एमेनिटीज का निर्माण हुए बगैर पीएम मोदी से इसका उद्घाटन नहीं कराया जाना था। पहले व्यवस्था पूरी करनी चाहिए थी। ऐसा कौन सा आपातकाल था कि बिना मूलभूत जरूरतों को पूरा कराए उदघाटन की रसम पूरी कर दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने अनुरोध किया कि इस एक्सप्रेसवे पर शीघ्र सबसे पहले टेंट या फिर टीनशैड मे ही कच्चे शौचालय, रेस्टोरेंट बनाए जाए। अन्यथा इस विकट गर्मी में यात्री कठिनाई महसूस कर सकते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इन सुविधाओं के लिए निर्देश जारी किए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।