Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 20, 2026

क्षत्रिय चेतना मंच की स्मारिका क्षत्रिय संदेश के 18 अंक का विमोचन

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से प्रकाशित स्मारिका ‘क्षत्रिय संदेश’ के 18 अंक का विमोचन किया गया। इस मौके पर अतिथियों और वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संगठन की ओर से निरंतर प्रयास जारी रखने पर जोर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं समाज सेवी राजेंद्र सिंह खत्री, सभा अध्यक्ष व मंच के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर, स्मारिका के मुख्य संपादक ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रिय चेतना मंच समाज सेवा के कार्यों में लगातार प्रसंसनीय कार्य कर रहा है। मंच की स्मारिका समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक सामंजस्य बढ़ाने के लिए देश के युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील कुमार त्यागी, डॉक्टर अर्जुन सेंगर, डॉक्टर आर सी एस बिष्ट, अनीता नेगी, मनीषा तोमर तथा उमेश रावत ने भी विचार व्यक्त किए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, लोगों को समाज के लिए लाभदायक कार्यों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंच के केंद्रीय महामंत्री तथा पत्रिका के प्रमुख संपादक ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य समाज में संवादहीनता को समाप्त करने तथा अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका सामाजिक सौहार्दयता बढ़ाने के साथ-साथ इतिहास को संजोने का कार्य भी कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन मंच के सचिव महेश रौथान तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलवीर रावत ने किया तथा संचालन मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्धन सिंह ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा देवेंद्र पुंडीर, श्याम यादव, अशोक वर्धन सिंह, महेश रौथान, सुरेंद्र सिंह तोमर, बलवीर सिंह रावत, दिगंबर सिंह नेगी, सुभाष चौहान, राम अवतार सिंह, चंद्रपाल सिंह जामवाल, शिव सिंह रावत, अनूप चौहान, आशुतोष चौहान, एडवोकेट सुधीर मित्तल, अनीता नेगी रितु चौहान, मंजू धीमान, कुमारी मिनीषा तोमर, कुमारी आराध्या आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *