Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 11, 2026

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित, समस्त कोर्स की दी गई जानकारी

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज पथरी बाग देहरादून में बीए और बीएससी के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ ( इंडक्शन प्रोग्राम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव प्रवेशी छात्राओं को दीक्षारंभ के माध्यम से महाविद्यालय में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संचालित समस्त कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परीक्षा नियंत्रण प्रो. राकेश ढोंडियाल ने परीक्षा संबंधित विभिन्न कोर्स के कोड के बारे में जानकारी दी तथा विषय संयोजन के बारे में भी बताया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्षवर्धन पंत ने छात्रों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। साथ ही नियंता मंडल के सभी शिक्षकों से परिचय कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाविद्यालय के टेक्निकल एवं वेबसाइट इंचार्ज प्रो. एपी सिंह ने छात्र छात्राओं को समर्थ पोर्टल में परीक्षा फॉर्म भरते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी है, उसके बारे में समझाया। महाविद्यालय के खेल सचिव डॉ. हरिश्चंद्र जोशी ने महाविद्यालय तथा एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में होने वाले विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी दी, जिससे छात्र छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में उसमें प्रतिभाग कर सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने विभाग के बारे में संक्षिप्त जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने एनसीसी, एनएसएस, रेंजर रोवर एवं महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक छात्रवृत्तियों के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य ने सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनका महाविद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. दीपाली सिंघल, प्रो.पूनम शर्मा, प्रो. राज बहादुर, डॉ मनोज पुरोहित, डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ ज्योति पाण्डेय, डॉ श्वेता सिंह, डॉ अनीता मालियान, डॉ महेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।