Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 23, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर होंगे कप्तान, जडेजा उप कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इसके लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। उनके साथ अजय जडेजा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इसके लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। उनके साथ अजय जडेजा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वन डे मैचों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इसके अलावा उमरान मलिक का टीम में चयन नहीं हुआ है। अर्शदीप सिंह अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं। वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा।
3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। भारत की वनडे टीम में अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, दीपक हूडा और शुबमन गिल जैसे सितारों को मौका दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि भारतीय तेज गेंदबाज उमरान को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है।

भारतीय वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।