Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों के आंकड़े चिंताजनक, नवें दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद आंकड़े चिंताजनक हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद आंकड़े चिंताजनक हैं। राहत की बात ये है कि नवें दिन भी कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। बुधवार छह जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार पांच जुलाई को 60 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 839 केंद्रों में 7833 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.07.06 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7696 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93884 हो गई है। इनमें से 89946 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 36 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 328 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7696 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 278 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.81 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।