Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के करीब भारत और चीनी सेना में झड़प, दोनों पक्षों के 30 से अधिक जवान घायल

एक बार फिर से भारत और चीन की सेना के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। समाचार एजेंसी ANI की जानकारी के मुताबिक, तवांग सेक्टर में एलएसी पर दोनों सेनाओं के बीच ये झड़प 9 दिसंबर की रात हुई। इस झड़प में दोनों सेनाओं के तीस से अधिक सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। इस झड़प के बाद भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की है। बताया जा रहा है कि इस झड़प के बाद दोनों देशों की सेना पीछे हट गई। बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को भी दोनों सेनाओं के बीच दोबारा झड़प हुई। छह भारतीय सेनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है। इस मामले में भारतीय सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समाचार एजेंसी ANI की जानकारी के मुताबिक, तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थी। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहा तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई। हालांकि, भारत के जवानों ने LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया। इस झड़प में भारत के करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी संख्या अधिक है। हालांकि भारत का कोई भी सैनिक गंभीर नहीं है। इस झड़प के बाद आज 12 दिसंबर को भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गलवान के बाद पहली बड़ी झड़प
15 जून, 2020 की घटना के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है। तब लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अरुणाचल में अक्सर होता है आमना-सामना
अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी (LAC) के साथ कुछ क्षेत्रों में दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं. 2006 से यही चलन है। क्षेत्र में गश्त करते समय भारतीय और चीनी सैनिकों का अक्सर आमना-सामना होता है। ये पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश के इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है। अक्टूबर 2021 में, इसी तरह की एक घटना हुई थी जब यांगसे में कुछ चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने कुछ घंटों के लिए डिटेन कर लिया था।