Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

दूसरे के हाथ में दिए गए ताश के पत्ते को दूर से पहचाना, आप भी कर सकते हैं ऐसा

ताश की गड्डी से दर्शक यदि कोई पत्ता निकाले। फिर उसे पहचानकर वह वापस ताश में रख दे। हम पत्ते में लिखे अंक को देखे बगैर ही बता देंगे कि उसने किस पत्ते को देखा या उठाया। ऐसा करने के लिए हमें बस थोड़ा सा अभ्यास करना पड़ता है। फिर हम उलटी तरफ से भी किसी भी पत्ते को पढ़ सकते हैं।
सामग्री व विधि
इस तरह का खेल दिखाने के लिए विशेष प्रकार की ताश की गड्डी प्रयोग में लाई जाती है। इस गड्डी में हर पत्ते के पिछली तरफ जो फूल व अन्य डिजाइन बना रहता है, उसी में संकेत छिपे रहते हैं कि वो कौन का पत्ता है। ऐसी गड्डी के साथ पत्ते की पचहान करने का चार्ट भी आता है। इसे देखकर हम आसानी से पत्ते पढ़ना सीख सकते हैं। फिर हम किसी को भी खेल दिखा सकते हैं।
ऐसे दिखाएं खेल
सबसे पहले ताश की गड्डी को फेंट लेते हैं। फिर दर्शक को बुलाकर कोई भी पत्ता निकालने को कहते हैं। हम कहेंगे कि वह पत्ते को पहचान ले। इसके बाद उसे पत्ते को गड्डी के ऊपर उलटा रखने को कहते हैं। वह ऐसा ही करेगा। उल्टे पत्ते के संकेत को पढ़कर हम आंख बंद कर पत्ते का नंबर याद करने का स्वांग रचते हैं। फिर हम बताएंगे कि उसने कौन का पत्ता देखा।
तथ्य व सावधानी
यह एक साधारण युक्ति है। इसे विशेष प्रकार की ताश की गड्डी से ही किया जा सकता है। इसमें हर पत्ते के पीछे कुछ संकेत होते हैं। इसकी पहचान कर खेल दिखाया जा सकता है। इस खेल तो दिखाने के लिए अभ्यास जरूरी है।