Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में झाड़ियों से मिली मानव खोपड़ी, निकट पड़ा था पहचान पत्र

देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुद्दोवाला पेट्रोल पंप के निकट जंगल में एक मानव का कंकाल मिला। कंकाल में भी सिर्फ खोपड़ी थी। इसके समीप ही परिचय पत्र भी पड़ा हुआ था। उसी आधार पर माना जा रहा है कि उक्त कंकाल राजेश सिंह राणा पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट मलेथा देवप्रयाग का हो सकता है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को इससे अवगत कराया। डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलवाकर आसपास झाड़ियों में ओर खोज की गई, लेकिन कुछ और नहीं मिला। पुलिस पड़ताल से मालूम हुआ कि जिस व्यक्ति का पहचान पत्र मिला, वह गुमशुदा था। एक सितंबर 2019 को उससी गुमशुदगी भी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल से उक्त व्यक्ति के परिजन व रिश्तेदारों को बुलाया गया। उन्होंने खोपड़ी के पास पड़े पहचान पत्र एवं सामान के आधार पर उक्त बरामद खोपड़ी राजेश राणा की होने की संभावना जताई। इस पर कंकाल को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला पंडितवाड़ी दाखिल किया जाएगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।