Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

पुलिस ने चरस और स्मैक के चार तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस ने चरस और स्मैक की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो चरस और दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। रायवाला पुलिस ने 94 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ओवरब्रिज रायपाला के पास से  नितिन प्रसाद तिवाड़ी पुत्र रमेश प्रसाद तिवाड़ी निवासी प्रतीतनगर डांडी थाना रायवाला को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 94 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है। वह चरस हरिद्वार के भगवानपुर से खरीदकर लाया। उसने बताया कि वह मुनि की रेती ऋषिकेश के कैंपिंग एरिया में चरस पीने वाले व्यक्तियों तथा शिक्षण संस्थानों के छात्रों को चरस बेचता है।
कोतवाली नगर पुलिस ने 70.10 चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तरुण उर्फ सोनू पुत्र साठी कुमार निवासी मोहल्ला डांडीपुर से चरस के साथ ही 2700 रुपये नगद बरामद किए गए।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े। उन्हें उदय विहार प्रवेश द्वार हरिद्वार बायपास रोड के पास से पकड़ा गया। इनमें एक साजिद पुत्र शाहिद निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी विजिलेंस रोड थाना पटेल नगर है। वह मूल रूप से पठानपुरा थाना कोतवाली नजीबाबाद निवासी है। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान जीशान पुत्र जरीफ अहमद निवासी मुस्लिम बस्ती बंजारावाला के रूप में हुई। वह मोहल्ला कुरेशिया बड़ी मस्जिद गंगो कोतवाली गंगो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।