Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक का कोरोना से निधन, एम्स में थे भर्ती

उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक विपिन चंद्र पुरोहित का कोरोना से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे और कोरोना संक्रमित होने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश में कोविड उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
कोविड पॉजिटिव एमडी (पेयजल निगम) विपिनचंद्र पुरोहित को बीते 8 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 7 दिसंबर को अपना कोविड परीक्षण कराया था। जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उन्हें 8 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही वे हाइपरटेंशन के साथ साथ टाइप 2 डाइबिटीज से भी ग्रसित थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान शाम 7.30 के करीब उनका निधन हो गया।