Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 25, 2026

महंगाई की मार, या देश की जनता को उपहार, 10 दिन के भीतर फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

महंगाई डायन वाला गीत आपने सुना होगा। ये गाना भी सोशल मीडिया से सरकार ने हटा दिया। ऐसी आज की खबर है। इस बीच नई खबर ये है कि मध्य पूर्व के संकट की असल मार अब भारतीयों पर दिखने लगी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले दो हफ्तों में चौथी बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ा दिए हैं। अर्थशास्त्र कहता है कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई पर ज्यादा फर्क नहीं पढ़ता है, लेकिन यदि डीजल के दाम बढ़ेंगे तो माल के ढुलान का भाड़ा बढ़ेगा और इसका सीधा असर हर वस्तु के दाम बढ़ने के रूप में देशभर में पड़ेगा। ये भक्तों को समझ लेना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जब कच्चा तेल सस्ता था तब नहीं कीमत घटाई, अब बढ़ेगी महंगाई
जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थी तो भारत में तब भी अत्यधिक दाम पेट्रोल और डीजल के रूप में वसूले जा रहे थे। रूस से सस्ता लेकर खरीदकर रिलायंस इंडस्ट्री सहित कई अन्य कंपनियों ने यूरोप में तेल बेचकर जमकर माल कमाया। तब देश की जनता को राहत देने की चिंता सरकार को नहीं हुई। अब अमेरिका और इजराइल का ईरान से युद्ध के चलते तेल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। तर्क दिया जा रहा है कि कंपनियों को नुकसान हो रहा है। हाल की में रुस से गैस का टैंकर भारत ने अमेरिका के दबाव में लौटा दिया। ईरान से आ रही फर्टीलाइजर को जहाज को भी लौटा दिया। भारत की कमजोर विदेश नीति के चलते नुकसान आम जनता को महंगाई के रूप में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाते तो ठीक था, लेकिन डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ेगा और इसका बम महंगाई के रूप में फूटेगा। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने हमला किया। इस दौरान भी भारत की निजी कंपनियों ने रूस से तेल खरीदा और खरीद का 40 फीसद तेल यूरोप के देशों में बेचा। इसमें खास बात ये है कि निर्यात का शुल्क 16 फीसद होता है, लेकिन अंबानी की कंपनी को इसमें छूट दी गई। यानि कि रिलायंस से एक पैसा भी सरकार ने नहीं वसूला। खेल समझ जाओ की संकट की इस घड़ी में क्या खेल चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

10 दिन के भीतर चौथी बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीजल के दाम पर 10 दिन के भीतर ये चौथी बार की बढ़ोत्तरी है। इस बढ़त के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए प्रति लीटर पार जा चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे के भाव पर मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डीज़ल की कीमतों में भी प्रति लीटर 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में डीज़ल का भाव 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, जबकि मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 46 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब वहां पेट्रोल का भाव 107 रुपये 77 पैसे हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगातार हो रही बढ़ोत्तरी
इससे पहले भारत में शनिवार यानी 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल 87 पैसे और डीज़ल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इस महीने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीज़ल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई को भी क़रीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी हुई। चार राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए तेल कीमतें बढ़ाने का एलान किया। चुनाव के दौरान बढ़ोत्तरी क्यों नहीं हुई, ये सभी जानते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके कुछ ही दिन बाद पेट्रोल के दाम दो बार में 90 पैसे और 94 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई और आज यानी 25 मई को चौथी बार 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर चार बार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के भाव प्रति लीटर 7 रुपये 41 पैसे बढ़ा चुकी हैं। कुछ इसी तरह चार बार में तीन रुपये, 90 पैसे, 91 पैसे और 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी कर डीज़ल कीमतों में 7 रुपये 51 पैसे की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शहरवार पेट्रोल और डीजल की नई कीमत
नोएडा में डीजल की कीमत 95.56 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 110.68 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 101.17 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गांधीनगर में डीजल की कीमत 98.13, पेट्रोल की कीमत 102.01, XP95 की कीमत 110.57 और XG की कीमत 103.37 रुपये प्रति लीटर है। गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जयपुर में आज कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 121.97 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है।
बिहार की राजधानी पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। जनता से अनुरोध है कि जैसे जैसे महंगाई बढ़ेगी, आप ताली और थाली बजाना शुरू कर दो। क्योंकि कई देशों ने इस संकट में जनता को टैक्स में छूट से राहत दी है। यहां सब कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है। खोलो आंखे फंस ना जाना तुम सुनहरी जाल में, यहां भेड़िये भी घूमते हैं आदमी की खाल में।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *