Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 15, 2026

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें, जब कच्चा तेल सस्ता था तब नहीं कीमत घटाई, अब बढ़ेगी महंगाई

जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थी तो भारत में तब भी अत्यधिक दाम पेट्रोल और डीजल के रूप में वसूले जा रहे थे। रूस से सस्ता लेकर खरीदकर रिलायंस इंडस्ट्री सहित कई अन्य कंपनियों ने यूरोप में तेल बेचकर जमकर माल कमाया। तब देश की जनता को राहत देने की चिंता सरकार को नहीं हुई। अब अमेरिका और इजराइल का ईरान से युद्ध के चलते तेल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई। तर्क दिया जा रहा है कि कंपनियों को नुकसान हो रहा है। हाल की में रुस से गैस का टैंकर भारत ने अमेरिका के दबाव में लौटा दिया। ईरान से आ रही फर्टीलाइजर को जहाज को भी लौटा दिया। भारत की कमजोर विदेश नीति के चलते नुकसान आम जनता को महंगाई के रूप में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाते तो ठीक था, लेकिन डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ेगा और इसका बम महंगाई के रूप में फूटेगा। इससे पहले अमूल दूध ने भी एक लीटर पर दो रुपये का इजाफा कर दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज शुक्रवार 15 मई की खबर ये है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। इसे अभी शुरुआत माना जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में धीरे धीरे कीमतों में इजाफा हो सकता है। अब पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कीमतें बढ़ने पर तर्क दिया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था। इसकी वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था। कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। यहां इस बात पर भी गौर करना होगा कि जब कच्चे तेल की कीमतें कम थी तब देशवासियों को कीमतों में राहत क्यों नहीं दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम
पिछले लगभग 4 सालों से स्थिर चल रही कीमतों में आज बड़ा बदलाव आ गया है। दिल्ली में नियमित पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 97.77 रुपए हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें
नई दिल्ली – 97.77 प्रति लीटर
कोलकाता – 108.70 प्रति लीटर
मुंबई – 106.68 प्रति लीटर
चेन्नई – 103.67 प्रति लीटर
गुड़गांव – 98.47 प्रति लीटर
नोएडा – 97.78 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 106.21 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 104.19 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 97.27 प्रति लीटर
हैदराबाद – 110.89 प्रति लीटर
जयपुर – 107.97 प्रति लीटर
लखनऊ – 97.55 प्रति लीटर
पटना – 108.55
तिरुवनंतपुरम – 110.58 (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डीजल की कीमतें
नई दिल्ली – 90.67 प्रति लीटर
कोलकाता – 95.13 प्रति लीटर
मुंबई – 93.14 प्रति लीटर
चेन्नई – 95.25 प्रति लीटर
गुड़गांव – 90.94 प्रति लीटर
नोएडा – 91.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 94.10 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 95.74 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 85.25 प्रति लीटर
हैदराबाद – 98.96 प्रति लीटर
जयपुर – 93.23 प्रति लीटर
लखनऊ – 90.82 प्रति लीटर
पटना – 94.63
तिरुवनंतपुरम – 99.35 (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली NCR में CNG भी हुई महंगी
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है। अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी। वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली-एनसीआर में CNG के नए रेट
दिल्ली (NCT)- ₹79.09 प्रति किलो
नोएडा- ₹87.70 प्रति किलो
गाजियाबाद- ₹87.70 प्रति किलो
मुजफ्फरनगर- ₹87.58 प्रति किलो
मेरठ- ₹87.58 प्रति किलो
शामली- ₹87.58 प्रति किलो
गुरुग्राम- ₹84.12 प्रति किलो
रेवाड़ी- ₹83.70 प्रति किलो
करनाल- ₹83.43 प्रति किलो
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *