Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 15, 2026

हिम्स जौलीग्रांट की डॉ. शैली व्यास को राष्ट्रीय फेलोशिप के दो सम्मान

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की डॉ. शैली व्यास को वर्ष 2026 में जन स्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में कार्यरत डॉ. शैली व्यास को आईएपीएसएमकॉन-2026 के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन “आईएपीएसएम फेलोशिप” प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. अरविंद माथुर, आईएपीईएम अध्यक्ष डॉ. अशोक भारद्वाज तथा आईएपीएसएम सचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह सहित जन स्वास्थ्य क्षेत्र के कई वरिष्ठ विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश में आयोजित भारतीय जन स्वास्थ्य संघ (आईपीएचए) के राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में भी उन्हें “आईपीएचए फेलोशिप” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामुदायिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं साक्ष्य आधारित जन स्वास्थ्य कार्यप्रणाली में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. शैली व्यास ने वर्षों से जन स्वास्थ्य जागरूकता, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच तथा युवा चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका नेतृत्व एवं नवाचारी दृष्टिकोण सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने डॉ. शैली व्यास को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि हिम्स एवं विश्वविद्यालय परिवार के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. शैली व्यास का समर्पण, शोध एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *