ग्राफिक एरा सिखाएगा स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक व्यवसाय के गुर
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में छोटे उद्यमों को व्यवसाय को नई दिशा देने और विकास के नए अवसरों तक पहुंचने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए उन्हें ब्रांडिंग, ग्राहकों तक पहुंच, डिजिटल प्रणाली, बाजार विस्तार, वितरण व्यवस्था और व्यवसायिक विकास की आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से जुड़े छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए ‘हिमालयन ग्रासरूट एक्सेलेरेशन कोहोर्ट’ ( एचजीएसी ) का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि एवं यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टीबीआई के चेयरमैन डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छोटे उद्यम राज्य की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हैं और सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग तथा बाजार तक पहुंच देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के टीम लीड गोविंद धामी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और निरंतर प्रयास के बल पर छोटे उद्यम भी बड़ी सफलताओं की नई मिसाल बन सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार माह तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 1000 से अधिक उद्यमियों को व्यवसाय की बुनियादी समझ मजबूत करने, डिजिटल प्रणाली अपनाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने, ब्रांडिंग, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की सही जानकारी देने, फंडिंग योजनाओं से जुड़ने और वितरण व्यवस्था कि व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, हर्बल उत्पाद, होमस्टे और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं। इसके साथ ही उद्यमशीलता सोच, सामुदायिक सहयोग, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक व्यवसायिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि उद्यमी बदलते बाजार के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिस्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत, डा. भारती शर्मा, अंकुर रावत, स्वर्ण शौर्यम स्वर्णकार , चार्वी पांडे के साथ। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के उद्यमी भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



