सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 4.42 करोड़ रुपये की धनराशि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य के लिए ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹2.00 दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी में सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए ₹1.43 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹10.00 लाख की धनराशि पूर्व में जारी किए जाने के पश्चात् शेष धनराशि ₹1.33 करोड़ का 60 प्रतिशत ₹80.06 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (DLEC) पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव तथा राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SARRA) की पंचम बैठक में अनुमोदित एक जनपद-एक नदी योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ की गुरघटिया नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए ₹6.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम चरण में 40 प्रतिशत धनराशि ₹1.32 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



