मुख्य सचिव से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल, केंद्र की तरह महंगाई भत्ता वृद्धि के लाभ की उठाई मांग
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं कोषाध्यक्ष रवीन्द्र चौहान ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार की भांति दो प्रतिशत महंगाई भत्ता वृद्धि का लाभ देने की मांग उठाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
परिषद पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। परिषद ने मांग की कि उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र के समान बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ शीघ्र अनुमन्य किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
परिषद ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार की तर्ज पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने परिषद की मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


