पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का आधा चेहरा पैरालाइज्ड, इंस्टाग्राम में पोस्ट की अपनी बात
जाने माने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में फैन्स को बताया कि वे Ramsay Hunt Syndrome से पीड़ित हैं। इससे उन्हें आंशिक रूप से फेशियल पैरालाइसिस हो गया है। 28 साल के गायक ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे बीमारी के कारण अपने जस्टिस वर्ल्ड टूर को रोक रहे हैं। ये घोषणा उन्होंवे टोरंटो में अपने पहले कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले की थी। चेहरे की मांसपेशियों को एक या दोनों तरफ से हिलाने में असमर्थता को फेशियल पैरालिसिस कहा जाता है। चेहरे का पैरालिसिस जन्मजात (जन्म के समय मौजूद) स्थितियों, आघात या बीमारी, जैसे स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर या बेल्स पाल्सी के कारण नसों को पहुंची क्षति के परिणामस्वरूप हो सकता है।बता दें कि Ramsay Hunt Syndrome की जटिलता तब होती है जब प्रकोप कान के पास चेहरे की नसों को प्रभावित करता है। चेहरे के लकवे के अलावा ये बहरेपन का भी कारण बन सकता है। बीबर ने एक वीडियो में समझाया कि जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी एक आंख नहीं झपक रही है। मैं अपने चेहरे के इस तरफ मुस्कुरा नहीं सकता। यह नथुना नहीं हिल रहा।
उन्होंने आगे कहा कि-तो, मेरे चेहरे के इस तरफ पूरी तरह से लकवे का शिकार है। इसलिए जो लोग मेरे अगले शो के रद्द होने से निराश हैं, उन्हें मैं ये कहना चाहता हूं कि शारीरिक रूप से कांसर्ट करने में सक्षम नहीं हूं। यह बहुत गंभीर है। जैसा कि आप देख सकते हैं। गायक ने कहा कि वह फैसियल एक्सर्साइज कर रहे हैं। साथ ही पूरे तौर पर आराम कर रहे हैं। ताकि वो पूरी तरह से ठीक हो सकें और वो कर पाएं, जो करने के लिए वो पैदा हुए है।
View this post on Instagram
बता दें कि यह तीसरी बार है जब बीबर का दौरा स्थगित किया गया है। इससे पहले कोविड -19 महामारी के कारण दो दौरे स्थगित हुए थे। तब वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी पत्नी हेली बीबर को भी कोरोना हुआ था। हाल ही में पत्नी हेली के दिमाग में खून का थक्का जमने से भी स्ट्रोक आया था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






