Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

आइएएस रामविलास यादव के यूपी और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस का छापे

आइएएस रामविलास यादव के यूपी और देहरादून स्थित ठिकानों पर शनिवार को विजलेंस की टीम ने छापेमारी कर रही है।

आइएएस रामविलास यादव के यूपी और देहरादून स्थित ठिकानों पर शनिवार को विजलेंस की टीम ने छापेमारी कर रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव को पूछताछ के लिए विजिलेंस ने बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। ऐसे में अब उनके ठिकाने में छापेमारी आरंभर कर दी गई है। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
शनिवार तड़के ही रामविलास यादव के यूपी और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। उनके तीन ठिकानों पर विजिलेंस ने छापा मारे। देहरादून में डीएसपी अनुषा के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई चल रही है। वहीं लखनऊ में यादव के घर एएसपी रेनू लोहनी की टीम पहुंची है। गोरखपुर में विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल कार्रवाई कर रहे हैं।
यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में कई कद्दावर नेताओं के करीबी रह चुके आईएएस रामविलास यादव उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव थे। उन पर कई घोटालों के आरोप भी लग चुके हैं। उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ गत 19 अप्रैल को विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आइएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *