Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मेहरबान हैं बादल, मैदानों में अभी इंतजार, 15 जून को प्रदेशभर में हो सकती है बारिश

इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बादल मेहरबान हैं। कुछ जिलों में कहीं कहीं बारिश का हल्का फुल्का दौर चल रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं।

इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बादल मेहरबान हैं। कुछ जिलों में कहीं कहीं बारिश का हल्का फुल्का दौर चल रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। अभी कुछ दिन और गर्मी रहने की संबावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 जून को ही राजभर में बारिश की संभावना है। इससे पहले पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, शुक्रवार को देहरादून में शाम के समय बादल घिरे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली।
तापमान की स्थिति
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन उत्तराखंड में गर्मी भी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इन दिनों देहरादून में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक बना है। आगे भी इस तरह बना रहेगा।
आज का मौसम
शनिवार को उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप खिली है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में कई स्थानों पर दिन के समय सतही तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, झोंकेदार हवाएं, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। आज बारिश का यलो अलर्ट भी है। इसी तरह का मौसम कल 12 जून को भी रह सकता है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
13 और 14 जून को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 15 जून को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 जून को बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।